भजन-गुरु पैया लागू
गुरु पैयां लागू नाम लखा दीजो न || टेक ||
जनम जनम का सोयल मनुवा |
शब्दन की मार जगा दीजो न ||
घट अँधियारा नयन नहीं सूझै |
ज्ञान का दीप जला दीजो न ||
विष की लहार उठत घट अंतर |
अमृत की बूँद चुवा दीजो न ||
गहरी नदिया अगम बहै धरवा |
खेय के पार लगा दीजो न ||
धरम दास की अरज़ गुसाई |
अब के खेय निभा दीजो न ||
गुरु पैयां लागू नाम लखा दीजो न || टेक ||
जनम जनम का सोयल मनुवा |
शब्दन की मार जगा दीजो न ||
घट अँधियारा नयन नहीं सूझै |
ज्ञान का दीप जला दीजो न ||
विष की लहार उठत घट अंतर |
अमृत की बूँद चुवा दीजो न ||
गहरी नदिया अगम बहै धरवा |
खेय के पार लगा दीजो न ||
धरम दास की अरज़ गुसाई |
अब के खेय निभा दीजो न ||
No comments:
Post a Comment