ध्वजा अभिवादन
श्वेत ध्वजा मधुमत मम प्यारा |
सद्गुरु सार शब्द सब पारा ||
ब्रह्म विद्या के तेज़ प्रकाशे |
ज्ञान पूर्ण मय सब तत्व भासे ||
भक्ति सोमरस अंतर वासे |
बाहर भीतर शब्द अधारा ||
तेज़ प्रताप महाबल गाजे |
अनुरागी उर अनुभव राजे ||
अरि मन माया देखत लाजे |
द्वेषी दुर्जन ओज सहारा ||
भूमण्डल फहराने वाला |
सहज योग दर्शाने वाला ||
अटल भक्ति गुरु देने वाला |
सब मत पूजित है मत सारा ||
विजयी विश्व अखंडित राजे |
सब सुख दे सारे दुःख भाजे ||
पीड़ित जीव शांति मिल आजे |
अज गुरुदेव भेद तत पारा ||
संत समाज संत मत सारा |
ऊंच ध्वजा नित रहे हमारा ||
ध्वजा आन पर सब कुछ वारा |
देव 'सदाफल' अक्षर न्यारा ||
श्वेत ध्वजा मधुमत मम प्यारा |
सद्गुरु सार शब्द सब पारा ||
ब्रह्म विद्या के तेज़ प्रकाशे |
ज्ञान पूर्ण मय सब तत्व भासे ||
भक्ति सोमरस अंतर वासे |
बाहर भीतर शब्द अधारा ||
तेज़ प्रताप महाबल गाजे |
अनुरागी उर अनुभव राजे ||
अरि मन माया देखत लाजे |
द्वेषी दुर्जन ओज सहारा ||
भूमण्डल फहराने वाला |
सहज योग दर्शाने वाला ||
अटल भक्ति गुरु देने वाला |
सब मत पूजित है मत सारा ||
विजयी विश्व अखंडित राजे |
सब सुख दे सारे दुःख भाजे ||
पीड़ित जीव शांति मिल आजे |
अज गुरुदेव भेद तत पारा ||
संत समाज संत मत सारा |
ऊंच ध्वजा नित रहे हमारा ||
ध्वजा आन पर सब कुछ वारा |
देव 'सदाफल' अक्षर न्यारा ||
No comments:
Post a Comment