भजन - एक तुम्ही आधार सद्गुरु
एक तुम्ही आधार सद्गुरु , एक तुम्ही आधार || टेक ||
जब तक मिलो न तुम जीवन में |
शांति कहाँ मिल सकती मन में |
खोज फिरा संसार सद्गुरु ||
कैसा भी हो तैरन हारा |
मिले न जब तक शरण सहारा |
हो न सका उस पार सद्गुरु ||
हे प्रभु तुम्ही विवध रूपों में |
हमे बचाते भवकूपो से |
ऐसे परम उदार सद्गुरु ||
हम आये हैं द्वार तुम्हारे |
अब उद्धार करो दुःख हारे |
सुन लो दास पुकार सद्गुरु ||
छा जाता जग में अँधियारा |
तब पाने प्रकाश की धारा |
आते तेरे द्वार सद्गुरु ||
एक तुम्ही आधार सद्गुरु , एक तुम्ही आधार || टेक ||
जब तक मिलो न तुम जीवन में |
शांति कहाँ मिल सकती मन में |
खोज फिरा संसार सद्गुरु ||
कैसा भी हो तैरन हारा |
मिले न जब तक शरण सहारा |
हो न सका उस पार सद्गुरु ||
हे प्रभु तुम्ही विवध रूपों में |
हमे बचाते भवकूपो से |
ऐसे परम उदार सद्गुरु ||
हम आये हैं द्वार तुम्हारे |
अब उद्धार करो दुःख हारे |
सुन लो दास पुकार सद्गुरु ||
छा जाता जग में अँधियारा |
तब पाने प्रकाश की धारा |
आते तेरे द्वार सद्गुरु ||
No comments:
Post a Comment