Saturday, June 8, 2019

शान्तिपाठ

द्यौ शान्ति  महि शान्ति  हो , आप शान्ति  शशि शान्ति  |
औषधियों की शान्ति  हो , और वनस्पति शान्ति  ||

विश्व देवों की शान्ति  हो , अक्षर अंतर शान्ति  |
पञ्चशब्द की शान्ति  हो , अंतरिक्ष की शान्ति  ||

शान्ति  समुद्र अपार हैं , अमित अनंत है शान्ति  |
सो स्वरुप पर शान्ति  हो , सर्व शान्ति  हो शान्ति ||

निः अक्षर की शान्ति हो , नित्य असीम है शान्ति |
आप शान्ति सब शान्ति है , सर्व शान्तिमय शान्ति ||

अज सुकृत गुरु शान्ति हो , स्वयंसिद्ध गुरु शान्ति |
अभ्याससिद्ध गुरु शान्ति हो , परम्परा गुरु शान्ति ||

सन्त अन्तरी शान्ति हो , जीवनमुक्त की शान्ति |
पूर्ण ज्ञान की शान्ति हो , भक्ति महासुख शान्ति ||

सहज समाधि शान्ति हो , निज स्वरुप की शान्ति |
दया धर्म की शान्ति हो , निज स्वरुप की शान्ति ||

विराग त्याग की शान्ति हो, उदासीनता शान्ति |
सेवाजित शिष्य शान्ति हो , सत्य शान्ति हो शान्ति ||

हे प्रभु शान्ति स्वरुप हो , शान्ति शान्तिमय शान्ति |
शान्ति शान्ति जन शान्ति हो , पूर्ण शान्तिमय शान्ति ||

हे प्रभु शान्ति प्रदान कर , दूर हो सर्व अशान्ति |
देव 'सदाफल ' शान्तिमय , शान्ति शान्ति सुख शान्ति ||




No comments:

Post a Comment

मेरा रक्षक महाप्रभु हैं

ये तो सर्व-विदित हैं की सदगुरु अपने शिष्यों पर सदा दया रखते हैं एवं उनका योग क्षेम पूरा करते हैं।  इसका अनुभव अपने जीवन में घटित कुछ ऐसी घट...